Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बंदर ने 2 महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत

बंदर ने 2 महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत
, बुधवार, 16 जनवरी 2019 (13:28 IST)
बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)। जिले के ललिया थाना क्षेत्र में बंदरों ने मंगलवार को दो महिलाओं पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मथुरा बाजार इलाके में सावित्री देवी (60) बहू रेनू (35) के साथ अपने घर की छत पर बैठी हुई थीं। तभी एक बंदर ने दोनों पर हमला कर दिया।

हमले से बचने के प्रयास में दोनों महिलाएं छत से नीचे गिर पड़ीं, जिससे सावित्री देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांकेतिक फोटो

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शशि थरूर का मोदी पर बड़ा हमला, पीएम की वजह से नहीं जा सके पद्‍मनाभस्वामी मंदिर...