Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एमके स्टालिन ने दी तमिल नववर्ष पोंगल की शुभकामनाएं, जल्लीकट्टू प्रतियोगिता शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 जनवरी 2024 (12:14 IST)
MK Stalin wishes Tamil New Year Pongal : तमिल महीने 'थाई' (Thai) की शुरुआत के साथ खेती और फसलों से जुड़ा उत्सव 'पोंगल' पूरे तमिलनाडु में सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) व राज्यपाल आर.एन. रवि (R.N. Ravi) समेत अनेक राजनेताओं ने चेन्नई में पर्व की शुभ-कामनाएं दीं। पोंगल उत्सव के साथ ही मदुरै में सांड को काबू करने की लोकप्रिय प्रतियोगिता 'अवनियापुरम जल्लीकट्टू' भी शुरू हो गई। इस दौरान कई युवाओं ने बेकाबू सांडों को काबू में करने की कोशिश की।
 
राज्यभर में लोगों ने समृद्धि के प्रतीक के रूप में चावल और गुड़ से बना मिष्ठान्न' पोंगल' तैयार करके शुभ तमिल माह 'थाई' की शुरुआत की। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजाया और नई पोशाक पहनकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया।
 
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव और राज्य में नेता प्रतिपक्ष एडप्पादी के. पलानीस्वामी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सांसद कनिमोई समेत अन्य ने पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ: पीएम मोदी ने दी मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल पर देशवासियों को शुभकामनाएं
 
उदयनिधि स्टालिन ने भी दी शुभकामनाएं: द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख और राज्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी 'तमिल नववर्ष' की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि प्रतिगामी आर्य प्रथाओं को नष्ट कर समानता की द्रविड़ प्रथाओं को बढ़ावा दें। आप सभी को पोंगल और तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं।
 
उदयनिधि ने एक अलग वीडियो साझा कर पोंगल और तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने समर्थकों से 21 जनवरी के सेलम युवा इकाई सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य के अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करने के साथ केंद्र में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा। कुछ ही महीनों में संसदीय चुनाव होने वाले हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments