Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब इलाहाबाद में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (12:45 IST)
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के झूंसी क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की शनिवार को टूटी प्रतिमा देखकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
 
लोगों ने झूंसी क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी में सुबह डॉ. बाबा साहेब की टूटी हुई प्रतिमा को देखा। क्षेत्र में यह खबर फैलते ही तनाव उत्पन्न हो गया। फूलपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद नागेन्द्रसिंह पटेल समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने प्रतिमा को तत्काल बदलने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग करते पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि सत्तारूढ़ सरकार बाबा साहब पर राजनीति तो कर रही है, लेकिन उनकी मूर्ति को सुरक्षा नहीं दे पा रही है।
 
पुलिस अधीक्षक (गंगापार) सुनीलसिंह ने यहां बताया कि झूंसी क्षेत्र के त्रिवेणीपुरम कालोनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा शुक्रवार  देर रात किसी समय अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। तनाव की स्थिति देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। उन्होंने आक्रोशित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
 
सिंह ने बताया कि टूटी प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जा रही है। इस सिलिसले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Nvidia और Reliance के बीच हुआ समझौता, भारत में मिलकर बनाएंगे AI इंफ्रास्ट्रक्चर

આગળનો લેખ
Show comments