Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

डेंगू मरीजों का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी काली स्याही

डेंगू मरीजों का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पर फेंकी काली स्याही
, मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019 (12:28 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की सुरक्षा में भारी चूक सामने आई है। पीएमसीएच में डेंगू के मरीजों का हाल जानने पहुंचे अश्विनी चौबे के चेहरे पर एक युवक ने काली स्याही फेंक दी।
 
मरीजों का हाल जानने के बाद अश्विनी चौबे मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक नीली शर्ट पहना हुआ युवक मंत्री अश्विनी चौबे के पास आया और सरेआम काली स्याही उनके चेहरे और उनकी गाड़ी पर फेंककर भाग गया।
 
अश्विनी चौबे ने कहा कि ये उन लोगों का काम है, जो गंदी राजनीति करते हैं। पता नहीं, उन्हें इससे क्या हासिल होगा? अश्विनी चौबे का इशारा जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव की तरफ था।
 
पटना में जलजमाव पर सरकार के इंतजामों से लोगों में काफी गुस्सा है। मंत्रियों और नेताओं को लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नोबेल विजेता की टिप्पणी के बाद सिब्बल ने किया मोदी पर कटाक्ष, कहा- काम पर लग जाइए