Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजस्‍थान में सुहागरात पर नाबालिग दुल्हन से गैंगरेप

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (19:13 IST)
Rajasthan News : राजस्थान के अलवर जिले में एक नाबालिग नवविवाहिता के साथ सुहागरात को सामूहिक दुष्‍कर्म का इंसानियत को झकझोरने वाला बेहद घिनौना मामला सामने आया है। आरोप है कि निकाह के बाद अपने ससुराल पहुंची नाबालिग दुल्हन के साथ पहली ही रात हैवान बने जेठ, ननदोई और पति तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

खबरों के अनुसार, मामला राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। एक नाबालिग विवाहिता ने अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि निकाह के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो पहली ही रात जेठ, ननदोई और पति तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

ज‍ब पीड़िता की हालत बहुत ज्‍यादा खराब हो गई तो पीहर वालों ने अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां पीड़िता ने अपने साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।

17 वर्षीय दुल्हन की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की की जिस लड़के से शादी हुई है, वह लड़का पसंद नहीं है। इस वजह से विवाद हुआ है।

पुलिस का कहना है कि जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उल्‍लेखनीय है कि पीड़िता का विवाह पिछले महीने 11 जून को छज्जू का बास खिलौरा निवासी युवक से हुआ था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments