Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

#metoo movement : सुभाष घई के खिलाफ एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, कहा- जबर्दस्ती किस करने का किया प्रयास...

#metoo movement : सुभाष घई के खिलाफ एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, कहा- जबर्दस्ती किस करने का किया प्रयास...
, रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (08:42 IST)
यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #MeToo कैंपेन का तूफान बॉलीवुड के कई दिग्गजों को अपनी चपेट में ले चुका है। कई महिलाओं ने मनोरंजन और मीडिया जगत में यौन शोषण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इसमें फिल्मकार विकास बहल, साजिद खान, अभिनेता नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलाश खेर, रजत कपूर, चेतन भगत और गुरसिमरन खंबा का नाम सामना आया। अब अभिनेत्री केट शर्मा ने फिल्म निर्देशक सुभाष घई पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है।
webdunia
फिल्म अभिनेत्री केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। केट शर्मा ने आरोप लगाया कि सुभाष घई ने अगस्त माह में उन्हें अपने पास बुलाया और मसाज करने के लिए कहा।

इस दौरान वहां 5-6 लोग मौजूद थे। मैंने उनका मसाज किया और हाथ धोने के लिए चली गई, लेकिन तभी सुभाष घई मेरे पीछे आए और मुझे एक कमरे में बात करने के लिए बुलाया। उन्होंने मुझे किस करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने केट शर्मा की एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
महिला ने लगाया था बलात्कार का आरोप : इससे पहले सुभाष घई पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि घई ने उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाया और उसके बाद उन्होंने उसका बलात्कार किया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पाकिस्तान को यूरोप से भी अधिक स्वच्छ बनाएंगे इमरान खान, खाई कसम...