Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

छत्तीसगढ़ में 10 दिनों की देरी से पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (00:54 IST)
रायपुर। लगभग 10 दिनों की देरी के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून लगभग 10 दिनों की देरी के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में प्रवेश कर गया है।
 
चंद्रा ने बताया कि आमतौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून तक आता है। उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान पूरे राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
 
मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की कि अगले 48 घंटों में सुकमा, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों (दक्षिण छत्तीसगढ़ में) के अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
 
विभाग ने सुकमा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments