Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मेरठ में रंजिश के चलते छात्र की गोली मारकर हत्या

मेरठ में रंजिश के चलते छात्र की गोली मारकर हत्या
, सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (10:23 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में कुछ लोगों ने घर के दरवाजे पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार रात करीब 10.15 बजे कंकरखेड़ा इलाके में पंकज और मनीष अनिल के घर के दरवाजे पर गोली चलाने लगे। इस दौरान एक गोली अनिल के 15 वर्षीय पुत्र हर्षित को जा लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना का कारण रंजिश बताया गया है। हर्षित कक्षा 8 में पढ़ता था।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने पंकज और उसकी मां के अलावा मनीष नामक युवक को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्वामी विवेकानंद ने भारत को धर्मों में बांटकर कभी नहीं देखा