Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Navratri : BJP सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा- नवरात्रि के दौरान बंद हों पूरे भारत में मांस की दुकानें

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (21:40 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद करने के दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) के मेयर के निर्देश का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि इस तरह का प्रतिबंध पूरे देश में लगाया जाना चाहिए।

कर्नाटक के बाद अब दिल्ली में मीट की दुकानों पर बवाल शुरू हो गया है। साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली में नवरात्र के दौरान मीट की दुकानें बंद रखने की बात कही गई। इसे लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
 
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद प्रवेश वर्मा ने मुसलमानों से 'भड़काऊ' बयानों से प्रभावित न होने और हिन्दू त्योहार के प्रति सम्मान दिखाने तथा एसडीएमसी के फैसले का स्वागत करने की भी अपील की है।
 
वर्मा ने कहा कि 'नवरात्रि का त्योहार के दौरान जहां लोग उपवास रखते हैं और देवी की पूजा करते हैं। चाहे वह मुस्लिम समुदाय हो या अन्य, उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए, यही हमारी संस्कृति कहती है।'
 
एसडीएमसी के महापौर मुकेश सूर्यन ने सोमवार को कहा था कि नवरात्रि के दौरान 11 अप्रैल तक मांस की दुकानें नहीं खोलने दी जाएंगी और नगर निगम आयुक्त से उनके निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों को खोलने पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में अब तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments