Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

MCD चुनाव पर केजरीवाल की चुनौती, भाजपा जीती तो छोड़ देंगे राजनीति

Webdunia
बुधवार, 23 मार्च 2022 (15:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नगर निगम चुनावों के ‘स्थगन’ को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भगवा पार्टी इन चुनावों को समय पर कराकर जीत हासिल करती है तो आम आदमी पार्टी (आप) राजनीति छोड़ देगी।
 
उन्होंने दिल्ली के तीन नागरिक निकायों उत्तर, पूर्व और दक्षिण को एकीकृत करने संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है।
 
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'यदि भाजपा एमसीडी चुनाव (समय पर) करवाती है और उन्हें जीत लेती है, तो हम (आम आदमी पार्टी) राजनीति छोड़ देंगे।'
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। कमाल है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से घबराकर भाग गई? हिम्मत है तो एमसीडी के चुनाव समय पर करवाकर दिखाओ। उन्होंने कहा कि चुनाव टालना 'शहीदों का अपमान' है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'भाजपा का दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालना शहीदों का अपमान है, जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगाकर देश में जनतंत्र स्थापित करने के लिए कुर्बानियां दीं थीं। आज ये हार के डर से दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाल रहे हैं, कल ये राज्यों और देश के चुनाव टाल देंगे।'

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments