Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मराठा आरक्षण मुद्दा, जालना के अंबड तालुका में कर्फ्यू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (12:27 IST)
Maratha reservation issue of Maharashtra: कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 
जालना के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने आदेश में कहा कि जरांगे ने रविवार को घोषणा की कि वह मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना के अंतरवाली सरती गांव में आ सकते हैं, जहां कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं।
ALSO READ: Maharashtra : मुझे मारना चाहते हैं फडणवीस, मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे का उप मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप
अगले आदेश तक रहेगा कर्फ्यू : आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई राजमार्ग और आसपास के अन्य इलाकों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। आदेश में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोमवार आधी रात से अगले आदेश तक अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही, दूध वितरण, मीडिया और अस्पतालों को इस आदेश से छूट दी गई है। जरांगे रविवार की रात अंतरवाली सरती से रवाना होकर पास के भांबेरी गांव पहुंचे। हालांकि, सोमवार सुबह प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता अंतरवाली सरती लौट आए और चिकित्सा उपचार लेना शुरू कर दिया।
शिंदे फडणवीस की नहीं सुनें : मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बात नहीं सुननी चाहिए और बताना चाहिए कि कुनबी मराठों के ‘सगे संबंधियों’ पर अधिसूचना क्यों लागू नहीं की जा रही है।
ALSO READ: महाराष्ट्र विधानसभा में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण विधेयक पास, CM शिंदे बोले, मेरी कसम पूरी हुई
जरांगे ने रविवार देर रात यह टिप्पणी तब की जब मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि कार्यकर्ता को उनकी सरकार के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। जरांगे ने रविवार को जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में आरोप लगाया कि फडणवीस उनकी ‘हत्या करने’ की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह मुंबई तक मार्च करेंगे और उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 
जरांगे का सनसनीखेज दावा : उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्हें ‘सेलाइन’ के जरिए जहर देने की कोशिश की गई थी, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया। जरांगे बाद में अंतरवाली सरती से चले गए और मुंबई जाते समय छत्रपति संभाजीनगर के भांबेरी गांव में रुके। मुख्यमंत्री की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि मैंने इन्हें सुना नहीं है, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि (मराठों के) रिश्तेदारों के आरक्षण की अधिसूचना क्यों लागू नहीं की गई। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

live : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन में सवार होने के लिए उमड़ी थी भीड़

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

આગળનો લેખ
Show comments