Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मनीष सिसोदिया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है बीमारी

मनीष सिसोदिया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है बीमारी
, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (16:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ से पीड़ित हैं। उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
आबकारी नीति मामले में फरवरी में आप नेता सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने सिसोदिया के आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।
 
केजरीवाल ने कहा था कि सीमा सिसोदिया एक बहुत ही गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा था कि यह मल्टीपल स्केलेरोसिस है, जिसमें दिमाग धीरे-धीरे शरीर पर नियंत्रण खो देता है। वह घर पर अकेली हैं। मनीष उनकी देखभाल करते थे। सिसोदिया का बेटा पढ़ाई के लिए विदेश में है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

UP Board Result 2023 : कुशाग्र ने रोशन किया कानपुर देहात का नाम, बनना चाहते हैं डॉक्टर