Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पंजाब में कुत्तों की लड़ाई के आयोजन पर रोक लगी

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (21:39 IST)
मोगा (पंजाब)। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मोगा जिले के निहाल सिंह वाला में कुत्तों की लड़ाई के आयोजन पर रोक लगा दी है। पुलिस ने प्रस्तावित कुत्ते की लड़ाई शो के आयोजकों के खिलाफ पशु के साथ क्रूरता रोकथाम कानून, 1960 के तहत मामला दर्ज किया है।
 
 
इस आयोजन का एक विज्ञापन हाल ही में निहाल सिंह वाला की दीवारों पर दिखाई दिया था। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने जिला पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस आयोजन के बारे में मेनका गांधी के कार्यालय द्वारा डिप्टी कमिश्नर को जानकारी दी गई। पुलिस जांच से पता चला कि विभिन्न नस्लों के प्रशिक्षित कुत्तों को शो में भाग लेना था। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कुत्तों की लड़ाई का मुद्दा फरवरी में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के समक्ष उठाया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments