Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई में चिकन शोरमा खाने के बाद युवक की मौत, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में चिकन शोरमा खाने के बाद युवक की मौत, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 8 मई 2024 (11:27 IST)
Mumbai news in hindi : मुंबई में चिकन शोरमा खाने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रथमेश भोसके के रूप में हुई है और वह 3 मई को ट्रोम्बे इलाके में स्थित आरोपियों के स्टॉल से खाद्य सामग्री खरीदकर लाया था। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके स्टॉल से वह खरीदा गया था।
 
चार मई को भोसके को पेट में दर्द और उल्टी होने पर नजदीकी नगरपालिका अस्पताल ले जाया गया। बाद में फिर उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते 5 मई को परिवार के सदस्य उसे नगर निगम संचालित केईएम अस्पताल ले गए।
 
ट्रोम्बे थाने के एक अधिकारी ने कहा कि एक चिकित्सक ने उसका इलाज किया और घर भेज दिया। व्यक्ति की तबीयत लगातार खराब हो रही थी, इसलिए उसे रविवार शाम को फिर से केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां एक चिकित्सक ने जांच कर उसे भर्ती कर लिया।
 
अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार को व्यक्ति की मौत हो गई।
 
पुलिस ने दो खाद्य विक्रेताओं - आनंद कांबले और अहमद शेख को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पीएम मोदी का राहुल गांधी से सवाल, अंबानी, अडाणी से क्या सौदा हुआ, कितना पैसा पहुंचा?