Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

खौफनाक, महाराष्ट्र के ठाणे में लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया

खौफनाक, महाराष्ट्र के ठाणे में लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाया
, शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (10:58 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में कुछ लोगों ने एक लावारिस कुत्ते को जिंदा जला दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में ‘सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन’ के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
 
अधिकारी ने बताया, ‘शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वह घटनास्थल गया और वहां कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।‘
 
उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपंग बनाने जैसे कृत्य इत्यादि करने) और पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कर्नाटक में फूटा कोरोना बम, 14 हजार से अधिक नए मामले, 66 की मौत