Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शर्मनाक! महाराष्ट्र में हॉस्टल में रहने वाली युवतियों से करवाया नग्न डांस...

शर्मनाक! महाराष्ट्र में हॉस्टल में रहने वाली युवतियों से करवाया नग्न डांस...
, बुधवार, 3 मार्च 2021 (19:38 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव में एक दिल दहलाने वाला और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी हॉस्टल में रहने वाली युवतियों को 'न्यूड डांस' के लिए मजबूर किया गया। 
 
बताया जा रहा है कि पुलिसवालों और कुछ बाहरी लोगों ने हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं को न्यूड डांस के लिए मजबूर किया था।
ALSO READ: तेलंगाना में Chinese Hackers की Blackout की बड़ी साजिश नाकाम, 40 सब स्टेशन को बनाना चाहते थे निशाना
यह मुद्दा आज विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में भी उठाया गया। इस घटना के बाद भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का समय आ चुका है।
 
विधानसभा में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले में कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा भरोसा दिया है।
यह मामला जलगांव के आशादीप महिला छात्रावास से जुड़ा हुआ है। यहीं पर रहने वाले युवतियों को कपड़े उतारकर नाचने के लिए विवश किया गया। इससे संबंधित वीडियो जब कलेक्टर अभिजीत राउत को भी सौंपा गया है, तब जांच के आदेश दिए गए। यहां रहने वाली लड़कियों ने आरोप लगाया है कि 1 मार्च को कुछ पुलिसकर्मियों और बाहर से आए हुए लोगों ने उनसे जबरन कपड़े उतारकर डांस करवाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तेलंगाना में Chinese Hackers की Blackout की बड़ी साजिश नाकाम, 40 सब स्टेशन को बनाना चाहते थे निशाना