Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टीचर ने पहली क्लास में पढ़ने वाले छात्र को पीटा, FIR

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2023 (12:47 IST)
Maharashtra Thane news in hindi : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने पहली कक्षा के एक छात्र को पीटने के आरोप में एक निजी स्कूल की अध्यापिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अध्यापिका द्वारा पीटे जाने के कारण 6 वर्षीय छात्र के सिर पर चोट आई है।
 
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार को कलवा के ‘न्यू इंग्लिश स्कूल विटावा’ स्कूल में हुई। अध्यापिका के विरुद्ध शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।
 
कलवा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा,' बच्चे की मां 21 अगस्त को उसे स्कूल से लाने के लिए गई थी। उस समय उसकी अध्यापिका ने मां से कहा था कि बच्चा सही से पढ़ाई नहीं कर रहा और अभिभावकों को ध्यान देना होगा कि उसका होमवर्क पूरा हो।'
 
रात में भोजन करते समय छात्र की मां ने उसके सिर पर सूजन और जमा हुआ खून देखा। इस बारे में पूछे पर बच्चे ने बताया कि अध्यापिका ने उसे पीटा है। इसके तुरंत बाद छात्र की मां ने अध्यापिका से इस बारे में सवाल किया तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाई।
 
अभिभावकों ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पहले भी अध्यापिका बच्चे को धक्का दे चुकी है। वे भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं चाहते इसलिए शिकायत दर्ज करा रहे हैं। 
 
शिकायत के आधार पर, अध्यापिका के खिलाफ IPC की धारा 324 (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments