Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को अस्पताल में भर्ती कराया

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को अस्पताल में भर्ती कराया
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (16:52 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को चिकित्सा कारणों से यहां के सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलिक को गिरफ्तार किया था और वह 3 मार्च तक उसकी हिरासत में हैं। मलिक के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि नवाब मलिक साहब को चिकित्सा कारणों से जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
एक अधिकारी ने भी यह पुष्टि की कि मलिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि ईडी की हिरासत के दौरान मलिक ने केंद्रीय एजेंसी के कर्मियों से स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता मलिक को ईडी ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मलिक को धन शोधन से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें तीन मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।
 
एजेंसी का कहना है कि यह जांच, भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों और मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से संबंधित है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दुनिया में सबसे शक्‍तिशाली माने जाने वाले अमेरिका के प्रेसीडेंट की ऐसी है लाइफ स्‍टाइल, इतनी है संपत्‍त‍ि