Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पॉजिटिव स्टोरी : महाराष्ट्र के कलाकार ने लॉकडाउन में पत्थरों में भरी जान

Webdunia
गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (12:10 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के एक कलाकार ने कोरोनावायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच अपनी कला को निखारते हुए नदी के पत्थरों पर कुछ प्रमुख हस्तियों की तस्वीरों को उकेरते हुए और कला और प्रकृति के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाई।
 
ठाणे के एक विद्यालय के शिक्षक सुमन दाभोलकर ने नदी के पत्थरों की आकृति के अनुसार ही अपने ब्रश का जादू चलाते हुए उस पर भगवान विट्ठल, वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी तथा अभिनेता सोनू सूद, नसीरुद्दीन शाह और कवि नारायण सूर्वे की पेंटिंग बनाई।
 
सूद पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए चर्चा में थे। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दाभोलकर के काम की तारीफ की थी। पिछले साल नवंबर में संविधान दिवस के मौके पर दाभोलकर ने एक बड़े पत्थर पर संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर का चित्र उकेरा था।
 
उन्होंने बताया कि मैंने लॉकडाउन के दौरान अपने भीतर के कलाकार को एक बार फिर महसूस किया और एक नया कौशल हासिल किया। मैं हमेशा कला की उस विधा से जुड़ना चाहता था, जो प्रकृति के नजदीक हो और उसके बारे में उन लोगों को जागरूक करे, जो कला दीर्घाओं में नहीं जाते हैं।
ALSO READ: सोनू सूद बोले- लॉकडाउन ने बदला जीवन देखने का दृष्टिकोण, संस्मरण लिखने की मिली प्रेरणा
लॉकडाउन के दौरान वे सिंधुदुर्ग जिले में अपने पैतृक गांव कांकावली चले गए हैं। यहां कई खूबसूरत झील और नदियां हैं। इसके बाद दाभोलकर पैदल ही नदी की ओर जाने लगे। यह जगह उनके घर से कुछ दूर है। वे वहां जाकर बहते हुए पानी और पत्थरों की खूबसूरती से बेहद प्रभावित हुए।  उन्होंने कहा कि मैं पत्थरों पर कई रूपों और आकृतियों को देख सकता है। मेरे दिमाग में एक ख्याल आया था कि क्यों न इन पत्थरों को एक नई जिंदगी दी जाए।
 

उन्होंने कहा कि पत्थरों की आकृतियों में बिना बदलाव किए ही वे उस पर कई लोगों, जानवरों और कार्टूनों की आकृतियां बनाने लगे।  सिंधुदुर्ग की प्राकृतिक सुंदरता हमेशा मुझे आकर्षित करती रही। जब मुझे लॉकडाउन में अपने कस्बे में रहने का मौका मिला तो मैं प्रकृति को करीब से देख सकता था। प्रकृति के पास विशाल फलक है जिससे खूब सीख और शिक्षा मिलती है।  वे वियतनाम में 2019 में अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए भी चुने गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments