Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सीएम स्टालिन ने जताया बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या पर दु:ख, व्यक्त की गहरी संवेदना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जुलाई 2024 (12:22 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M.K. Stalin) ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग (K. Armstrong) की हत्या की घटना पर शनिवार को दु:ख जताया और कहा कि इस मामले के आरोपियों को मध्यरात्रि में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे आर्मस्ट्रांग की मौत से स्तब्ध और दु:खी हैं।
 
दोपहिया वाहनों पर सवार 6 लोगों के एक समूह ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को पेरम्बूर में उनके घर के पास हत्या कर दी थी। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को रातभर चले अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की जांच तेजी से करने और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मैं शोक-संतप्त परिवार और उनके मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में कम से कम 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) असरा गर्ग ने शुक्रवार देर रात बताया कि पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए 10 टीमें गठित की हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments