Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लड़के को लगा बड़ा झटका, पहले किया प्यार, फिर हुई शादी, हनीमून पर खुला राज...

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (16:43 IST)
एक सनसनीखेज मामले में एक लड़के ने आरोप लगाया है कि उसने जिस लड़की से शादी की, वह दरअसल लड़की नहीं, लड़का है। अब लड़के के परिवार ने लड़की और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
 
गोवंडी के 21 साल के युवक को कॉलेज में पढ़ाई के दौरान 19 साल की एक युवती से प्यार हो गया। जब युवती के परिवार वालों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने लड़के के परिवार से संपर्क करके शादी की बात की। लड़की के परिजन ने उन्हें बताया कि मेडिकल दिक्कतों की वजह से लड़की को कभी बच्चा नहीं हो सकता। यह बात लड़के वालों के लिए सदमे जैसी थी, फिर भी वह और उसका परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। 
 
25 जनवरी, 2018 को धूमधाम से दोनों की शादी की तारीख तय की गई। एक हॉल बुक कराया गया। शादी से 15 दिन पहले यह बुकिंग कैंसिल करके एक सादे समारोह में दोनों की शादी करा दी गई।
 
इस तरह खुला राज : सुहागरात के दिन लड़की ने हार्निया का ऑपरेशन होने का बहाना बनाकर रिश्ता बनाने से मना कर दिया। जब लड़के के परिवार ने दोनों को हनीमून के लिए मनाली भेजा, तब पता चला कि नई दुल्हन लड़की नहीं, लड़का है। आखिरकार लड़की ने बताया कि उसके गुप्तांग का ऑपरेशन हुआ है, इसलिए वह सेक्स नहीं कर सकती। 
 
राज खुलते ही लड़के को लगा सदमा, डिप्रेशन का शिकार : राज खुलते ही लड़के को बड़ा झटका और वह डिप्रेशन में आ गया। लड़के को डिप्रेशन में देखकर उसके परिवार ने उससे वजह पूछी। लड़के ने आपबीती सुनाई, तो उसके पिता ने लड़की के परिवार से तलाक दिलवाने को कहा। उन्होंने तलाक से इनकार करते हुए दुल्हे के परिजन पर ही प्रताड़ना का केस ठोंक दिया। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

दिग्विजय और जीतू पटवारी पर FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 55 हजार डॉलर की मांगी फिरौती

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

सभी देखें

नवीनतम

जम्‍मू के अखनूर सेक्‍टर में सेना की एम्‍बुलेंस पर आतंकी हमला, मुठभेड़ जारी

विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR से गर्माया सियासी पारा

US Elections: ऑनलाइन सर्वे में 61 प्रतिशत NRI मतदाता हैरिस और 32 प्रतिशत ट्रंप समर्थक

स्पेन के पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रोड शो, वडोदरा से देश को कई सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, जनवरी 2024 से मिलेगा 50% महंगाई भत्ता, DA में 4 फीसदी का इजाफा

આગળનો લેખ