Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

mumbai bmw accident: कार चालक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी, क्या बोले सीएम शिंदे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 8 जुलाई 2024 (12:57 IST)
mumbai bmw accident: मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय उस व्यक्ति के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है जिसने वर्ली इलाके में एक महिला को बीएमडब्ल्यू (bmw) कार से कथित तौर पर टक्कर मार दी थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना में महिला की जान चली गई। आरोपी पड़ोसी पालघर जिले के शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा था कि कानून की नजरों में सभी एक समान हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
 
पुलिस के मुताबिक वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

ALSO READ: सांसद की बेटी ने BMW से युवक को रौंदा, थाने से ही मिल गई जमानत
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी के अनुसार हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया।
 
अधिकारी के मुताबिक वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि कार का मालिक राजेश शाह है। अधिकारी ने कहा कि चूंकि मिहिर शाह के देश से भागने की आशंका है इसलिए मुंबई पुलिस ने रविवार शाम उसके खिलाफ एलओसी जारी किया।

ALSO READ: गर्लफ्रेंड ने अपने घर में छिपाया मुंबई में BMW से कुचलने वाले आरोपी को
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसका पता लगाने के लिए 6 टीमें गठित की हैं। अधिकारी के अनुसार पुलिस को संदेह है कि हादसे के समय मिहिर शराब के नशे में था, क्योंकि घटना से कुछ घंटे पहले उसे जुहू इलाके में एक बार में देखा गया था। अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि पुलिस को बार का 18,000 रुपए का बिल भी मिला है और इसकी जांच की जा रही है।
 
सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही : उन्होंने बताया कि बार के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। अधिकारी के मुताबिक घटना के संबंध में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ALSO READ: रूस दौरे से पहले बोले पीएम मोदी, भारत चाहता है शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहयोगात्मक भूमिका निभाना
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को कहा था कि कानून की नजरों में सभी एक समान हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या दुर्घटना में शामिल व्यक्ति शिवसेना नेता का बेटा है, शिंदे ने कहा था कि कानून सभी के लिए समान है और सरकार हर मामले को एक ही तरह से देखती है। इस दुर्घटना के लिए कोई अलग नियम नहीं होगा। सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा।
 
शिंदे ने कहा था कि पुलिस किसी को नहीं बचाएगी। मुंबई हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग से बात की है। वर्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा था कि मैं 'हिट एंड रन' के आरोपी शाह के राजनीतिक झुकाव पर नहीं जाऊंगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने और उसे न्याय के कटघरे में लाने के लिए तेजी से कार्रवाई करेगी। आशा है कि उसे शासन से कोई राजनीतिक आश्रय नहीं मिलेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments