Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रामलला की ननिहाल छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को नहीं बिकेगी शराब

रामलला की ननिहाल छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को नहीं बिकेगी शराब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 3 जनवरी 2024 (19:01 IST)
  • प्रभु राम की ननिहाल में भी खुशी का माहौल
  • छत्तीसगढ़ के चंदखुरी गांव में है राम का ननिहाल
  • छत्तीसगढ़ से चावल अयोध्या पहुंचे, सब्जियां भी पहुंचेंगी
Dry day on January 22 in Chhattisgarh: राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी 2024 को शराब नहीं बिकेगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को राज्य में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने एक वीडियो संदेश जारी कर यह घोषणा की।
 
क्या कहा साय ने : साय ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने वाला है। इसे लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।
 
इस दिन पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा। घरों में दीपावली की तरह दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है।
 
अयोध्या पहुंचा 300 मीट्रिक टन चावल : मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सब्जी उत्पादक किसानों की ओर से सब्जियों की खेप अयोध्या रवाना की जाएगी। इससे पहले 30 दिसंबर को राइस मिलर्स के सहयोग से श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया है।
webdunia
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में 25 दिसंबर से दो जनवरी तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। उन्होंने कहा कि हमारा सुशासन का संकल्प और आदर्श रामराज्य रहा है।
 
चंदखुरी गांव में है भगवान राम का ननिहाल : धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का 'ननिहाल' माना जाता है। विद्वानों के अनुसार भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ में कई स्थानों से होकर गुजरे थे।
 
राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 27 किलोमीटर स्थित चंदखुरी गांव को भगवान श्रीराम की मां माता कौशल्या की जन्मस्थली माना जाता है। गांव में स्थित प्राचीन माता कौशल्या मंदिर को पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भव्य रूप दिया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम जन्मभूमि मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों प्रभु रामलला विराजित होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मंदिर आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा। 22 जनवरी को देश-विदेश से बड़ी संख्या में अतिथि और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे और इस विशाल समारोह के साक्षी बनेंगे। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले CAA का आधार नहीं हो सकता धर्म