Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

झारखंड में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिरी बिजली, 2 दर्शकों की मौत

lightning
दुमका , रविवार, 24 सितम्बर 2023 (07:40 IST)
Jharkhand news in hindi : झारखंड के दुमका जिले में शनिवार शाम को एक फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में आकाशीय बिजली गिरने से 2 दर्शकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
 
मैदान पर यह घटना उस वक्त हुई, जब आंधी के साथ अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और कई दर्शकों ने बारिश से बचने के लिए हंसडीहा इलाके में मैदान के बगल में बने एक तंबू के नीचे शरण ली। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
हंसडीहा थाने के प्रभारी अधिकारी जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शिवलाल सोरेन (32) और संतलाल हेमब्राम (20) की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरैयाहाट समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
 
जिला नगर सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि घायलों में से एक को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दो अन्य को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्यों भड़के रमेश बिधूड़ी? निशिकांत दुबे ने BSP सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, दानिश अली ने आरोपों से किया इनकार