Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई के पाश वर्ली इलाके में बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 4 की मौत

मुंबई के पाश वर्ली इलाके में बिल्डिंग की लिफ्ट गिरी, 4 की मौत
, शनिवार, 24 जुलाई 2021 (19:15 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को निर्माण कार्य में लगी लिफ्ट के गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम 5 बजकर 45 मिनट पर हनुमान गली में बीडीडी चॉल के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में घटी। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए 6 लोगों में से एक को परेल के केईएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में तीन अन्य को मृत घोषित कर दिया गया।
(symbolic picture)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

UP : डीसीएम और कार के बीच भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, एक घायल