Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

103 वर्षीय जंग बहादुर सिंह को भोजपुरी संगीत के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Webdunia
गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (15:48 IST)
22 नवम्बर 2023 को भोजपुरी के धाम अमही मिश्र, भोरे, गोपालगंज, बिहार में जय भोजपुरी-जय भोजपुरिया द्वारा आयोजित साहित्यिक-सांस्कृतिक महोत्सव-6 में 103 वर्षीय लोक गायक जंग बहादुर सिंह को भोजपुरी लोकगायिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें प्रख्यात लोक गायक मुन्ना सिंह व्यास, भरत शर्मा व्यास व संस्था के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।

इस अवसर पर भोजपुरी के लोकप्रिय गायक मदन राय, गोपाल राय, विष्णु ओझा, उदय नारायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, कमलेश हरिपुरी व संजोली पांडेय समेत तीन दर्जन से अधिक कलाकार व हजारों की संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।

1920 में बिहार के सिवान जिला के कौसड़ गांव में जन्मे जंग बहादुर सिंह आजादी के पहले अपने क्रांतिकारी भोजपुरी गीतों से अंग्रेजों को ललकारते रहे। भोजपुरी देशभक्ति गीत गाने की वजह से अंग्रेजों ने उन्हें जेल में डाल दिया था।

आसनसोल, झरिया, धनबाद और पूरे बिहार-यूपी में तीन दशक तक जंग बहादुर सिंह की गायिकी का डंका बजता रहा। भैरवी गायन में तो उनके सामने कोई टिकता ही नहीं था। जभो जभो ने भोजपुरी संगीत के इस कोहिनूर को सम्मानित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

मानहानि मामले में संजय राउत को जमानत, कोर्ट ने 15 दिन की जेल पर लगाई रोक

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

भोपाल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान, 54 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए सिंगल क्लिक से किए 324 करोड़ रुपये अंतरित

LAC पर भारत और चीन के सैनिकों की वापसी शुरू, 4 साल से जारी था गतिरोध

आज फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

આગળનો લેખ
Show comments