Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बड़ी खबर! मंडी में भूस्‍खलन, दो बसें मलबे में दबी

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (11:53 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में हिमाचल रोडवेज की दो बसों के मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बादल फटने के कारण भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से आठ यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 22 अन्य लोगों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
 
हिमाचल परिवहन मंत्री जी एस बाली ने कहा कि बीती रात हुई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो सकती है। एक बस मनाली से कटरा और दूसरी मनाली से चम्बा जा रही थी।
 
विशेष सचिव (आपदा) डी डी शर्मा ने बताया कि बीती रात ये बसें जब कोटरूपी में जलपान के लिये रुकी थीं तभी यह दुर्घटना हुई।
 
भूस्खलन में पूरा मार्ग बह गया और बसें करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। जिनमें से एक बस मलबे के नीचे पूरी तरह से दब गई हैं और इसका कोई अता पता नहीं है। बसों में यात्रियों की संख्या 30 और 40 के बीच होने का अनुमान है।
 
सूचना मिलते ही एडीएम घटनास्थल के लिये रवाना हो गए। सेना तथा एनडीआरएफ का दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और पुलिस, प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। महानिरीक्षक सेन्ट्रल रेंज एवं उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मौजूद हैं।
 
पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार मनाली-कटरा वॉल्वो बस में आठ यात्री जबकि अन्य बस में 47 यात्री थे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को घटनास्थल पर ही पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
अब तक आठ शव बरामद किए गए हैं जिनमें चम्बा डिपो बस का चालक और कंडक्टर क्रमश: चंदन शर्मा एवं सतपाल भी शामिल हैं।
 
हिमाचल में यह ऐसी तीसरी घटना है। इससे पहले वर्ष 1988 में शिमला जिले में मटियाना के निकट भूस्खलन की चपेट में आने से 45 यात्री जमींदोज हो गए थे और 1994 में कुल्लू जिले के लुग्गर हाटी में एक अन्य हादसे में 42 लोग दफन हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments