Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश में शुरू होगी लाडली बहना योजना, CM शिवराज का ऐलान हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

विकास सिंह
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (23:23 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में आधी आबादी यानी महिला वोट बैंक को साधने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा‌ ऐलान किया है। प्रदेश में अब लाडली बहना योजना शुरू की जाएगी। योजना के तहत हर पात्र परिवार की बहन के खाते में हर माह एक हजार रुपए डाले जाएंगे, ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। इस योजना पर पांच वर्षों में अनुमानित 60 हज़ार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर घोषणा की कि लाडली लक्ष्मी योजना की तरह अब प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू की जाएगी। योजना में सभी वर्गों की गरीब बहन को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे और यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो वह पूर्ववत् मिलता रहेगा। योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों की जिंदगी को और बेहतर बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा, परिवार सशक्त होगा तो समाज सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो प्रदेश सशक्त होगा। मुख्यमंत्री चौहान नर्मदा जयंती पर नर्मदपुरम के गौरव दिवस में शामिल हुए। उन्होंने नर्मदा घाट पर सपत्नीक नर्मदा मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की।

मुख्यमंत्री ने गौरव दिवस पर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां आधुनिक बस स्टेंड भी बनाया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments