Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ट्रैफिक पुलिसकर्मी बना शिक्षक, सड़क पर पढ़ाता है बच्चे को

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (23:36 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक गरीब बच्चे के लिए शिक्षक बन गया। इस बच्चे को पढ़ाने के लिए यह ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर ही क्लास लगाता है। 
 
ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रकाश घोष, बालीगंज आईटीआई में ड्यूटी के दौरान सड़क किनारे एक बच्चे को पढ़ाते हैं। आठ साल का यह बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता है। उसकी मां पास ही एक दुकान पर काम करती है। एक दिन बच्चे की मां बच्चे की पढ़ाई को लेकर प्रकाश के समक्ष अपनी चिंता जाहिर की। जवाब में प्रकाश ने हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। 
 
इसके बाद प्रकाश बच्चे के शिक्षक बन गए और सड़क पर खड़े होकर बच्चे को पढ़ाने लगे। बच्चा एक पेड़ नीचे बैठकर पढ़ाई करता है। हालांकि बच्चे की मां को अंदाजा नहीं था प्रकाश उसकी बात को इतनी अहमियत देंगे। प्रकाश बच्चे को होमवर्क देने के साथ ही वर्तनी की अशुद्धियां सुधारना, उच्चारण सिखाना, हस्तलेखन सुधारना आदि पर भी ध्यान रखते हैं। ड्‍यूटी एवं बच्चे की शिक्षा दोनों ही काम प्रकाश पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया पर जब इस पुलिसकर्मी की पढ़ाते हुए फोटो वायरल हुई तो लोगों ने दिल खोलकर इसकी तारीफ की। फेसबुक पोस्ट में प्रकाश को 'शिक्षक सिपाही' लिखा गया है। पोस्ट के मुताबिक, मां और बेटे के पास घर नहीं है और दोनों फुटपाथ पर रहते हैं, लेकिन मां को उम्मीद है कि उसका बेटा गरीबी की बेड़ियों से मुक्त होकर दुनिया पर अपनी छाप छोड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments