Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

छात्र ने किया बच्ची का अपहरण, मार भी डाला

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (19:13 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय एक लड़के ने फिरौती के लिए पांच वर्षीय एक लड़की का अपहरण करने के बाद उसे पानी की एक टंकी में डुबाकर मार डाला।
 
 
अंबाला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक जोरवाल ने बताया कि एक घर से फिरौती का कॉल आने के बारे में पुलिस को पता चलने पर लड़के को कल देर रात करीब एक बजे गिरफ्तार किया गया। यह घर लड़की के पिता ने आरोपी के एक रिश्तेदार को किराए पर दिया था।
 
उन्होंने बताया, उसने कोई अफसोस जाहिर नहीं किया। पूछताछ के दौरान उसने हमें बताया कि उसने एक फिल्म देखी थी जिसके बाद उसने आसानी से पैसा बनाने के लिए एक योजना बनाई। जब पुलिस लड़के के घर पहुंची तब वह अपने लैपटॉप पर काम कर रहा था। एसपी ने बताया कि बच्ची को पानी की टंकी में डुबाकर मारने के बाद उसने शव को वॉटर कूलर में छिपा दिया था।
 
 
उन्होंने बताया कि अपने रिश्तेदार के घर से जाने के कारण लड़का घर में अकेला था। लड़के का रिश्तेदार लड़की के पिता की दुकान में काम करता है और अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश गया है।
 
अधिकारी ने बताया कि लड़के ने कल शाम अपने घर के बाहर खेल रही लड़की को अपने घर आने का प्रलोभन दिया। जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी।
 
 
एसपी ने बताया कि इस बीच एक पड़ोसी के पास 20 लाख रुपए की फिरौती के लिए एक फोन कॉल आया। जोरवाल ने बताया कि पुलिस ने यह कॉल ट्रेस की और एक मकान में पहुंचे। आरोपी ने यह एहसास होने पर बच्ची को मारने का फैसला किया कि पुलिस सतर्क हो चुकी है और बच्ची शोर मचा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची के पिता को लड़के की पृष्ठभूमि और उसके इरादों के बारे में पता नहीं था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

UP : इलाज न मिलने से बच्ची की मौत, परिजन का आरोप- क्रिकेट खेलते रहे डॉक्टर

આગળનો લેખ
Show comments