Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भूमि विवाद को लेकर पंच की पीट-पीटकर हत्या

भूमि विवाद को लेकर पंच की पीट-पीटकर हत्या
, रविवार, 4 नवंबर 2018 (12:02 IST)
खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के वार्ड संख्या 15 के पंच की रविवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
 
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मीरपुर गांव निवासी और वार्ड संख्या 15 के पंच राजेन्द्र चौधरी (65) का गांव के ही नवीन सिंह के साथ भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। राजेन्द्र चौधरी सुबह में खेत पर काम कर रहे थे तभी नवीन सिंह वहां पहुंचा और राजेन्द्र चौधरी की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नवीन सिंह फरार हो गया।
 
सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

त्योहारी मांग से सोने में बहार, छह साल के उच्च स्तर पर