Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में प्रदूषण ने बढ़ाई मजदूरों की मुसीबत, केजरीवाल ने दी राहत

दिल्ली में प्रदूषण ने बढ़ाई मजदूरों की मुसीबत, केजरीवाल ने दी राहत
, बुधवार, 2 नवंबर 2022 (14:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध के चलते बुधवार को श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को श्रमिकों को 5-5 हजार रुपए की सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
 
प्रदूषण स्तर बढ़ने के साथ, केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग (CQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण के तहत शनिवार को अधिकारियों को दिल्ली-एनसीआर में केवल आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया था।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली भर में निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है। मैंने श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को इस अवधि के दौरान प्रत्येक निर्माण श्रमिक को वित्तीय सहायता के रूप में 5 हजार रुपए प्रति माह देने का निर्देश दिया है।'
 
आम आदमी पार्टी (आप) नीत शहर की सरकार ने पहले भी कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केजरीवाल सरकार निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों को देगी 5000 रुपए प्रतिमाह