Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केजरीवाल सरकार का व्यापारियों को दिवाली गिफ्ट, जानिए 'दिल्ली बाजार' से क्या होगा फायदा

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (14:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को व्यापारियों को दिवाली का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार व्यापारियों को अपने उत्पादों को दुनिया भर में बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ‘दिल्ली बाजार’ वेब पोर्टल तैयार कर रही है।
 
क्या होगा पोर्टल में खास : केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस पोर्टल से दिल्ली के राजस्व, सकल घरेलू उत्पाद और अर्थव्यवस्था को व्यापक तौर पर बढ़ावा मिलेगा। पोर्टल के अगले साल अगस्त तक तैयार होने की उम्मीद है।
 
व्यवसायी, व्यापारी, उत्पादक, बाजार और दुकानें इस पोर्टल पर न केवल अपने उत्पादों को पेश कर पाएंगे बल्कि उसे शहर, देश और यहां तक कि विदेश में भी बेच सकेंगे।
 
पोर्टल पर ऑनलाइन बाजार भी उपलब्ध होंगे जहां लोग अलग-अलग दुकानों से गुजरेंगे और उत्पादों की पहचान करेंगे तथा अपने पसंद की चीजें खरीद सकेंगे। वहीं यहां ऑनलाइन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

पूजा में शामिल होने का न्योता : केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में शाम 7 बजे एक कार्यक्रम में लोगों को दीपावली पूजा के लिए आमंत्रित किया है, जहां वह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद होंगे।

कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील : मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार का मौसम चल रहा है और बाजार में भीड़ है तथा लोग कोविड-19 नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में वे लोगों से अपील करते हैं कि सभी एहतियात के साथ वे मास्क पहनें।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments