Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कश्मीर का सर्दी का कहर, यहां पारा शून्य से 11.4 डिग्री नीचे

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (14:10 IST)
श्रीनगर। लद्दाख क्षेत्र समेत कश्मीर मंडल में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है जबकि श्रीनगर और लेह में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लद्दाख क्षेत्र का लेह इलाका सबसे सर्द रहा और यहां कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री कम है।
 
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में पिछली रात 0.3 डिग्री सेल्सियस से गिरकर शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। लेह और श्रीनगर इन सर्दियों में अबतक के सबसे ठंडे स्थान रहे।
 
उन्होंने कहा कि कारगिल में पारा शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया। इसमें पिछली रात शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों काजीगुंड, कोकरनाग, पहलगाम और कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घाटी में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments