Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कासगंज में तनाव, आगजनी व तोड़फोड़

Webdunia
शनिवार, 27 जनवरी 2018 (19:38 IST)
कासगंज (उत्तर प्रदेश)। जिले में गणतंत्र दिवस पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई मोटरसाइकल रैली पर कल हुए पथराव के बाद उत्पन्न तनाव अभी भी बना हुआ है और असामाजिक तत्वों ने आज भी कुछ दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। जिले में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और पीएसी के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है। 
 
घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने  शहर के बाहर एक छोटी दुकान में आग लगाने की कोशिश की। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। 
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा हमारा प्रयास है कि समुदायों में परस्पर भाईचारा कायम रहे। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
 
कासगंज के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने घंटाघर बाजार में जूतों की दो दुकानों को आग लगा दी। दमकल की गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक छोटी दुकान को भी आग लगाई गई। उपद्रवियों ने एक बस को भी क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया। 
 
मौके पर पहुंची दमकल की गाडियों ने आग पर काबू किया। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्वीट किया कि घटना के सिलसिले में कम से कम नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कासगंज थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। हिंसा में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कासगंज में निषेधाज्ञा लागू है। हालांकि उन्होंने कर्फ्यू हटाए जाने के बारे में स्पष्ट नहीं किया। 
 
विहिप और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली पर कल पथराव के बाद हिंसा भडक उठी थी। इसके बाद हुई आगजनी एवं फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिला प्रशासन ने हिंसाग्रस्त इलाके में कल कर्फ्यू लगा दिया था।
 
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि फायरिंग में चंदन (16) की मौत हो गई थी जबकि पथराव में दो अन्य घायल हुए। पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर निकाली गई मोटरसाइकिल रैली पर पथराव कर दिया था। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने कल कहा था कि पथराव की घटना सुनियोजित नहीं लगती बल्कि ये सब कुछ अचानक हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

આગળનો લેખ
Show comments