Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे के लिए AAP के अनुरोध पर 13 अप्रैल तक फैसला करें : कर्नाटक उच्च न्यायालय

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (23:51 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग को कानून के अनुसार राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता देने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा किए गए अनुरोध पर विचार करने और 13 अप्रैल तक निर्णय लेने का निर्देश दिया।

याचिका पर सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना ने कहा कि स्वतंत्र रूप से अनुरोध का आकलन करना और निर्णय लेना आयोग की जिम्मेदारी है। अदालत ने निर्देश दिया कि आयोग 13 अप्रैल तक फैसला ले और याचिका का निस्तारण करे।

‘आप’ ने बुधवार को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर आरोप लगाया था कि भारत के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता के लिए उसका अभ्यावेदन समीक्षा के तहत रखा है। पार्टी के अधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि उसने 19 दिसंबर, 2022 को आयोग को एक अभ्यावेदन दिया था और 15 मार्च, 2023 को एक रिमांइडर ई-मेल किया था।

पार्टी को दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसने 2022 में गुजरात चुनावों में चुनाव लड़ा था और आयोग को वहां मिले वोटों का विवरण प्रस्तुत किया था और अधिनियम के खंड 6बी के अनुसार एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता मांगी थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments