Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला

बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला
, बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (08:13 IST)
गया (बिहार)। भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर मंगलवार को बिहार में फिर से हमला हुआ। साथ काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। संदेह है कि यह हमला भाजपा के कथित सदस्यों ने किया है।
कुमार की 'जन गण मन यात्रा' के आयोजकों का दावा है कि पिछले 2 सप्ताह में काफिले पर यह 7वां हमला है। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी। विपक्ष के महागठबंधन के नेताओं के साथ बाद में एक मंच पर मौजूद कुमार ने 'विभाजनकारी' संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की।
 
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनरात मांझी, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और अवधेश कुमार सिंह ने भी गया जिले के शेरघाटी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके। इसमें सिंह की कार का शीशा टूट गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली विधानसभा चुनाव: मोदी की राजनीति से कितनी अलग है केजरीवाल की राजनीति?