Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अब गांधीजी कंगना रनौत के निशाने पर, कहा- दूसरे गाल देने पर भीख मिलती है, आजादी नहीं...

Webdunia
मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (21:58 IST)
नई दिल्ली। आजादी को टिप्पणी कर विवादों में फंसी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उनके निशाने पर महात्मा गांधी हैं।
 
कंगना ने कहा कि दूसरा गाल देने से आजादी नहीं मिलती, भीख मिलती है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस और भगतसिंह को महात्मा गांधी का सहयोग नहीं मिला।
 
कंगना ने कहा कि महात्मा गांधी चाहते थे कि भगतसिंह को फांसी हो। कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर एक पुराने न्यूज पेपर का एक आर्टिकल शेयर किया है।
 
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आप या तो गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के सपोर्टर। आप दोनों नहीं हो सकते। इसका फैसला खुद करें।
 
कंगना रनौत ने हाल ही एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कह दिया था कि 1947 में आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी।
 
कंगना का कहना था कि असल में आजादी साल 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद मिली है। उनके इस बयान से बवाल मचा हुआ है। कंगना के इस बयान पर लोगों ने अपनी आपत्ति जाहिर की थी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments