Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शशि थरूर के ट्वीट पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- जीवनसाथी से प्यार के लिए 'वेतन' की जरूरत नहीं

Webdunia
मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (22:18 IST)
मुंबई। अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आए कमल हासन द्वारा अपनी पार्टी के घोषणापत्र में घरेलू महिलाओं को 'भुगतान' का समर्थन किए जाने के बाद मंगलवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच बहस छिड़ गई। थरूर ने कहा है कि वे पूरी तरह इसके पक्ष में हैं जबकि अभिनेत्री का कहना है कि महिलाएं जो करती हैं, उसे लेकर दोनों नेताओं को दाम नहीं लगाना चाहिए।
ALSO READ: कंगना रनौट की 'धाकड़' में हुई अर्जुन रामपाल की एंट्री, ले रहे खास ट्रेनिंग
पिछले महीने हासन (66) ने 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर सभी परिवारों को उच्च रफ्तार के इंटरनेट के साथ कम्प्यूटर देने तथा किसानों को कृषि-उद्यमियों में तब्दील करने के साथ घरेलू महिलाओं का भुगतान का वादा किया था। 
 
उनका समर्थन करते हुए थरूर ने ट्वीट किया कि घर के कामकाज को वैतनिक पेशे के रूप में मंजूरी देने तथा राज्य सरकार द्वारा घरेलू महिलाओं को मासिक वेतनमान देने के कमल हासन के विचार का मैं स्वागत करता हूं। उन्होंने लिखा कि इससे घरेलू महिलाओं की सेवाओं को मान्यता मिलेगी और उसका मौद्रीकरण होगा, इससे वे सशक्त होंगी एवं उनकी स्वायत्तता पैदा होगी तथा सार्वभौमिक आय के करीब तक पहुंचा जा सकेगा। हालांकि थरूर के विचार का रनौत (33) ने विरोध किया।
ALSO READ: कंगना रनौट को कोर्ट से लगा झटका, तीन फ्लैटों को मिलाते समय कई नियमों का किया उल्लंघन
'क्वीन' फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि महिलाओं को अपने बच्चों का मातृत्व निभाने या अपने जीवनसाथी से प्यार के लिए 'वेतन' की जरूरत नहीं है। अभिनेत्री ने लिखा कि हमारी जो लैंगिक स्थिति है, उसे लेकर हमारे प्यार के बदले दाम नहीं तय करें, अपनों के लिए मातृत्व निभाने के लिए हमें भुगतान न करें, अपने घर के छोटे से साम्राज्य की रानी होने के लिए हमें वेतन की जरूरत नहीं है, हर चीज को कारोबार की नजर से देखना बंद कीजिए। 
उन्होंने लिखा कि आपकी महिला को बस आपके प्यार/ सम्मान/ वेतन की जरूरत नहीं है, बल्कि उसके प्रति अपने आपको समर्पित कर दें। इस पर थरूर ने कहा कि मैं कंगना की इस बात से राजी हूं कि घरेलू महिला के जीवन में कई ऐसी चीजें हैं, जो दाम से परे हैं। लेकिन यह इन चीजों की बात नहीं है बल्कि अवैतनिक कार्य को मान्यता देने और हर महिला के लिए मूलभूत आय सुनिश्चित करने की बात है। मैं तो चाहूंगा कि आपकी भांति ही सभी भारतीय महिलाएं सशक्त बनें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments