Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल पहुंचा चीन, दल में रिकॉर्ड 20 महिला श्रद्धालु

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (23:32 IST)
नैनीताल। ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल गुरुवार को चीन अधिकृत तिब्बत की सीमा में प्रवेश कर गया है जबकि दूसरा दल गूंजी से नाभि के लिए रवाना हुआ है। दल गुरुवार को नाभि में होम स्टे करेगा जबकि तीसरा दल देवभूमि उत्तराखंड पहुंचा गया है। इस दल की खास बात यह है कि इस दल में रिकॉर्ड 20 महिला श्रद्धालु हैं।
 
पहले दल में कुल 58 सदस्यों में 9 महिलाएं शामिल हैं। यह दल 12 जून को दिल्ली से रवाना हुआ था। इसी दिन उत्तराखंड में प्रवेश किया था। दल 1 सप्ताह की दुर्गम पैदल यात्रा के बाद 9वें दिन गुरुवार को चीन की सीमा में प्रवेश कर गया। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यात्रा का दूसरा दल बुधवार को गूंजी पहुंचा था।
 
53 सदस्यों वाले इस दल में 8 महिलाएं हैं। इस दल को 2 दिन तक गूंजी में रुकना है। दल के सदस्य गुरुवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के नाभि गांव के होम स्टे के लिए लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को ठेठ पहाड़ी व्यंजन और उत्तराखंडी संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।
 
कैलाश मानसरोवर यात्रा के नोडल अधिकारी जीएस मनराल ने बताया कि यात्रा का तीसरा दल गुरुवार को दिल्ली से रवाना हुआ। दल दोपहर बाद हल्द्वानी के काठगोदाम पहुंचा और निगम की ओर से काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह में यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
 
इस 56 सदस्यीय दल में 20 महिला श्रद्धालु शामिल हैं। यह अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इस दौरान सभी महिलाओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। यह दल दोपहर भोजन और अल्प विश्राम के बाद अपने पहले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया।
 
मनराल ने कहा कि यह दल शुक्रवार को पहले आधार शिविर धारचूला के लिए रवाना होगा। अगले दिन यहां से दल अपने पैदल सफर के लिए रवाना होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments