Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कबड्डी खिलाड़ी से बलात्कार, पहलवान गिरफ्तार

कबड्डी खिलाड़ी से बलात्कार, पहलवान गिरफ्तार
, बुधवार, 19 जुलाई 2017 (11:00 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहाबाद क्षेत्र में अखाड़ा चलाता है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शाहाबाद डेरी क्षेत्र में कुश्ती का अखाड़ा चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नरेश दहिया (48) है जिसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर की जूनियर नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने 17 जुलाई को मॉडल टाउन थाने में कथित रूप से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि उसे यह व्यक्ति 9 जुलाई को अनजान जगह ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। 
 
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई। इस मामले में जांच जारी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बड़ी खबर! वडोदरा में 10 रुपए में मिलेगा डिब्बाबंद भोजन