Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस मजबूत हुई, दिग्विजय सिंह ने फिर दोहराया अपना बयान

Webdunia
सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (17:08 IST)
मुरैना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह ने आज फिर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़कर जाने से कांग्रेस और मजबूत हुई है। राज्यसभा सांसद सिंह ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने कहा कि सिंधिया के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस और अधिक मजबूत हुई है। राज्य में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी फिर से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी।
 
माधवराव सिंधिया से प्रगाढ़ थे रिश्ते : सिंह ने दावा करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया को वे स्वयं और तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह कांग्रेस में लेकर आए थे और इस कार्य में संजय गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। सिंह ने यह भी कहा कि उनके और माधवराव सिंधिया के रिश्ते प्रगाढ़ थे।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने दिवंगत कांग्रेस नेता  माधवराव सिंधिया के साथ उनके प्रगाढ़ संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि इसी वजह से उनके समय में वे ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले का दौरा तक नहीं करते थे। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों पर भी हमला किया।
 
दरअसल मार्च 2020 में अप्रत्याशित और अभूतपूर्व राजनैतिक घटनाक्रम के चलते तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस कारण से 15 माह में ही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का पतन हो गया था। इस घटना के बाद भी सिंह ने कहा था कि सिंधिया के जाने से कांग्रेस मजबूत हुई है। (वार्ता)

 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments