Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गांव में बाढ़ की स्थिति से नाराज महिला ने जड़ा विधायक को थप्पड़

woman beats MLA in Haryana
, गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (07:27 IST)
Haryana News : हरियाणा के कैथल में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह को बुधवार को उस समय थप्पड़ मार दिया, जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र गहुला में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
ईश्वर सिंह ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन छोटा बांध टूटने के कारण गांव में जलभराव से नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। सिंह ने कहा कि वह महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
 
महिला घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा होने से नाराज थी। जजपा हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Bengal Panchayat Election : असहयोग के आरोप पर बंगाल सरकार और एसईसी से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब