Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

RCP पर ललन का वार, बोले- डूबता जहाज नहीं JDU, डुबोने वालों का नीतीश ने किया इलाज

Webdunia
रविवार, 7 अगस्त 2022 (19:41 IST)
पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज स्पष्ट किया कि पार्टी के नेता रहे आरसीपी सिंह बगैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के ही केंद्र के नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा कि जेडीयू डूबता जहाज नहीं है, डुबोने वालों का नीतीश ने इलाज कर दिया है।
 
अध्यक्ष सिंह ने रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बगैर ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो गए थे। कुमार इस बात का यदि खंडन करते तो अच्छा नहीं लगता। लिहाजा वे चुप रह गए लेकिन अब पार्टी ने तय किया है कि वर्ष 2019 के स्टैंड पर कायम रहते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुआ जाए।
ALSO READ: LAC : चीन के साथ लगने वाली सीमाओं को फुलप्रूफ करने की तैयारी, AI आधारित Drone पर काम कर रहा HAL
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस्तीफा देने वाले आरसीपी सिंह के जदयू को डूबता हुआ जहाज कहे जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जदयू डूबता नहीं दौड़ता हुआ जहाज है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कहा कि श्री कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हुआ है। कुमार का कद छोटा करने की साजिश रची गई। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग मॉडल बनाकर नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र हुआ और अब आरसीपी सिंह को मॉडल बनाया जा रहा था।
 
सिंह ने आरसीपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि केयरटेकर को पार्टी का सर्वेसर्वा नहीं समझना चाहिए। आरसीपी सिंह पर जदयू में रहते हुए पार्टी के खिलाफ साजिश रचने वाला बताते हुए कहा कि उनका मन यहां तो तन कहीं और था। लेकिन सत्ता जाने से आरसीपी सिंह बौखलाए हुए हैं। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता आज मुख्यधारा में हैं लेकिन जो साजिश रच रहे थे वे आज पार्टी से अलग हो गए हैं।
 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार ने समय रहते षड्यंत्रकारी को पहचान लिया है। आरसीपी सिंह को क्या पता कि समता पार्टी और जदयू का गठन कैसे हुआ। आरसीपी सिंह कभी संघर्ष के साथी नहीं रहे बल्कि वे सत्ता के साथी रहे है इसलिए वे कहीं भी जा सकते हैं।
 
सिंह ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से रविवार को महंगाई पर आयोजित प्रतिरोध मार्च पर कहा कि महंगाई बढ़ी है। ऐसे में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी का विरोध महंगाई के खिलाफ है। हालांकि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालूप्रसाद यादव के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो की रेड पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments