Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जाट आंदोलन : हरियाणा के 13 जिलों में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं निलंबित

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (14:12 IST)
चंडीगढ़। जाटों की 2 रैलियों और सत्तारूढ़ भाजपा सांसद की 26 नवंबर को होने वाली रैली  के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने 13 जिलों में 3  दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
 
जाटों के आरक्षण का विरोध कर रहे भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने जींद में 'समानता  महासम्मेलन' की घोषणा की है जबकि ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय  अध्यक्ष यशपाल मलिक ने उसी दिन रोहतक जिले के जस्सिया में रैली के आयोजन की  घोषणा की है।
 
सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी और प्रभावी हुए आदेश के अनुसार जींद, हांसी,  भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी  और चरखी दादरी जिलों के क्षेत्राधिकार में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्कों पर  उपलब्ध कराए जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 26 नवंबर की मध्यरात्रि तक 3 दिन के  लिए निलंबित रहेंगी। यह आदेश अवर मुख्य गृह सचिव एसएस प्रसाद ने शुक्रवार को जारी  किया।
 
आदेश में कहा गया है कि राज्य के जिलों के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक  व्यवस्था में किसी भी व्यवधान से बचने के लिए यह आदेश जारी किया गया है और अगले  3 दिनों के लिए यह आदेश प्रभावी रहेगा। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments