Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई में दही हांडी उत्सव में एक व्यक्ति की मौत, 121 घायल

मुंबई में दही हांडी उत्सव में एक व्यक्ति की मौत, 121 घायल
, सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (23:57 IST)
मुंबई/ ठाणे। जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को आयोजित दही हांडी कार्यक्रम के दौरान मुंबई और उपनगरों में हुए हादसों में एक गोविंदा की मौत हो गई जबकि 121 घायल हो गए।
 
 
क्षेत्र के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ठाणे जिले में हुए हादसे में 10 और 12 साल के 2 बच्चों सहित 13 गोविंदा घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल गोविंदाओं को ठाणे और कल्वा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के धारावी में सोमवार दोपहर दही हांडी कार्यक्रम के दौरान कुश खांडारे (20) जैसे ही मानव पिरामिड की पहली श्रृंखला पर चढ़ा, उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खांडारे को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह धारावी की एक चॉल का रहने वाला था।
 
अधिकारी ने बताया कि रात 8 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 121 गोविंदा घायल हुए हैं तथा घायल गोविंदाओं में से 91 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 25 अभी भी अस्पताल में हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शिवराज के रथ पर पथराव भाजपा की साजिश : अजय सिंह