Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जम्मू कश्मीर के लेह में तापमान शून्य से 9.4 डिग्री नीचे पहुंचा

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (14:55 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आई है और राज्य में लेह सबसे अधिक ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से 9.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात लेह का न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। निकटवर्ती कारगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार रात की अपेक्षा इसमें 3 डिग्री सेल्सियस का सुधार हुआ है। सोमवार को यह सबसे अधिक ठंडा इलाका था। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा 3 डिग्री गिरा और यहां का न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग का तापमान शून्य से नीचे क्रमश: 1.2 डिग्री तथा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे क्रमश: 2 डिग्री तथा 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 
विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम का तापमान शून्य से नीचे 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा है कि कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments