Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या, शव के किए टुकड़े, CM सिद्धरमैया ने दिए जांच के आदेश

Webdunia
रविवार, 9 जुलाई 2023 (00:14 IST)
Jain muni murder case : कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जैन मुनि के शव के टुकड़े बोरवेल से बरामद हुए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस भयावह घटना के आलोक में एक जांच दल का गठन किया और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले की चिकोड़ी तालुक में कुएं में शव के टुकड़े मिले हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस भयावह घटना के आलोक में एक जांच दल का गठन किया और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में नारायण बसप्पा मादी और हासन दलायथ नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज पिछले 15 वर्ष से नंदी पर्वत जैन बसदी में रह रहे थे।
 
अधिकारी ने बताया, छह जुलाई को बसदी भीमप्पा उगारे के प्रबंधक ने जैन मुनि के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। हमने जांच शुरू की और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि जैन धर्म के दिगंबर संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले मुनि पैसे उधार देते थे। बताया जाता है कि संदिग्धों ने उनसे पैसे उधार लिए थे।
 
अधिकारी ने कहा कि जब मुनि ने आरोपियों से उधार दिए गए पैसे के बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने उनकी हत्या कर दी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने जैन मुनि की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की गहन जांच करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि दोषियों को अदालत से सजा मिले।
 
सिद्धरमैया ने एक बयान में कहा कि आरोपियों के खिलाफ निर्मम कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। हमारे अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मैंने निर्देश दिए हैं कि कोई भी आरोपी बचना नहीं चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments