Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गोवा में समुद्र तटों पर बनी 'कुटिया' में मछली-चावल परोसना अनिवार्य

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (12:01 IST)
fish and rice: गोवा के तट पर बनीं 'कुटिया' (shack) में अब अन्य भारतीय व अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के साथ-साथ 'मछली-चावल' (fish-rice) परोसना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने यह जानकारी दी। 'मछली-चावल', तटीय राज्य का मुख्य व्यंजन है।
 
मंत्री ने रविवार को कहा कि तीखे और मसालेदार स्वाद वाले, नारियल डालकर तैयार किए जाने वाले इस व्यंजन को मेनू में अनिवार्य रूप से शामिल करना राज्य की नई शैक नीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य गोवा के व्यंजनों को बढ़ावा देना है।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक तट के समीप सभी 'कुटिया' में उत्तर भारतीय व्यंजनों को परोसा जाता था और इन स्थानों पर गोवा के व्यंजन उपलब्ध नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब 'कुटिया' के लिए 'मछली चावल' सहित गोवा के व्यंजनों को प्रदर्शित करना और परोसना अनिवार्य कर दिया है।
 
खौंटे ने कहा कि हमें पर्यटकों को अपने मशहूर व्यंजनों से रूबरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'शैक नीति' को हाल में मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है जिसमें तटों पर अवैध रेहड़ी-पटरी लगाने संबंधी चुनौतियों को हल करने की कोशिश की गई है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments