Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

41000 में बिक रही है यह भारतीय चारपाई, जानिए क्या है इसमें खास..

41000 में बिक रही है यह भारतीय चारपाई, जानिए क्या है इसमें खास..
, गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (08:33 IST)
भारत में भले ही चारपाई का चलन आम हो लेकिन न्यूजीलैंड में इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट पर भारतीय चारपाई 41000 रुपए में बेची जा रही है। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार, वेबसाइट ने चारपाई की कीमत 800 डॉलर तय की है। यह भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 41000 रुपए होगी है।
 
ग्रामीण भारत में ग्रामीण भारत में आज भी इसका इस्तेमाल बहुतायत से होता है। लोग अकसर हाईवे किनारे बने ढाबों पर चारपाई पर बैठकर खाना खाते और थकान मिटाते देखे जा सकते हैं। भारत में आप अच्छी से अच्छी चारपाई 1000 रुपए में खरीदी जा सकती हैं।
 
webdunia
सोशल मीडिया पर लोगों ने वेबसाइट का स्क्रीनशॉट शेयर कर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि जरूर ये खटिया भारत से ही कम दाम पर मंगाई गई होगी। इसके लिए अब लोगों से अच्छी-खासी कीमत वसूली जा रही है।
 
दरअसल वेबसाइट ने चारपाई को विटेंज के नाम पर बेचने के लिए लिस्ट किया है। लोगों की इस चारपाई में दिलचस्पी हैरान करने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Weather Alert: दिल्ली और गुजरात में हुई भारी बारिश, यूपी-छत्तीसगढ़ में वर्षा की संभावना